फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बंटवारे पर भाजपा और संघ आमने-सामने

Thu, 29 Sep 2016 12:50 AM IST
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सियासत को फतह करने का प्लान लेकर चल रहे भाजपा और संघ के बीच कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मनमुटाव पैदा हो रहा है। बुधवार को दीनदयाल धाम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्रातेय होसबोले के बीच इस मुद्दे पर करीब एक घंटे चली मीटिंग में कुछ सीटों पर सहमति भी बनी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दीपावली से पहले प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि पार्टी की ओर से पहले नवरात्र में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की बात कही जा रही थी। इस देरी की वजह भाजपा और संघ के बीच प्रत्याशियों के चयन को लेकर मनमुटाव बताया जा रहा है। 

दरअसल कुछ सीटों पर भाजपा ने जिन्हें टिकट देने का मन बना लिया है उन्हें संघ के लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। हाईकमान तक मामला पहुंच चुका है। संघ का कहना है कि कई सीटों पर ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाने की कवायद हो रही है जो संगठन के प्रति निष्ठावान नहीं है। संघ से उनका कोई वास्ता नहीं रहा है। यह खींचतान पार्टी हाईकमान तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुधवार को जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्रातेय होसबोले, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य यहां पहुंचे तो दीनदयाल धाम में मंथन चला।

इस मीटिंग को हालांकि पार्टी के लोग केवल चाय पार्टी बता रहे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर घमासान मचा है उन पर सहमति बनाने की कोशिश की गई है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज क्षेत्र, अवध और बुंदेलखंड की सीटें हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि करीब 100 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। दीपावली से पहले इनके नाम का एलान हो जाएगा। 


अब संघ कार्यकर्ता भी दिखाई देंगे बूथों पर
भाजपा ने तो बूथवार अपने कार्यकर्ता तैनात कर ही दिए हैं। अब संघ भी बूथवार अपने स्वयंसेवकों को तैनात कर रहा है। इसके लिए हर जिले में अभियान शुरू हो गया है। सभी जनपदों में बूथवार स्वयंसेवकों की सूची तैयार की जा रही है। दीनदयाल धाम में हुई मीटिंग में संघ ने यह स्वरूप तैयार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें