फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्रामीण क्षेत्रों में अब जीवन एप पर बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया अब आसान हो जाएगी। ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जीवन एप के माध्यम से उनका प्रमाण पत्र बनकर तैयार होगा। इस एप को लांच करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी ब्लाकों पर 14 से 17 नवंबर तक पंचायत सहायकों और आशाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग इस एप को लांच करने की तैयारी कर रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए किन-किन प्रपत्रों की आवश्यकता होगी और आवेदन कैसे किया जाएगा, इसके लिए पंचायत सहायकों और आशा कार्यकर्ताओं को 14 से 17 नवंबर तक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसमें संबंधित व्यक्ति का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी पंचायत सहायकों और आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि एप को लांच करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जल्दी इसको लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें