फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस कंडक्टर से 30 हजार छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। ड्यूटी समाप्त कर देर रात घर लौट रहे रोडवेज बस कंडक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने फ्लाईओवर पर बैग छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौमुहां निवासी अनिल कुमार रोडवेज में बस कंडक्टर हैं। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर बस से चौमुहां लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर बस से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बैग छीनकर भाग गए। अनिल कुमार के अनुसार बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। बदमाश कुछ दूरी पर नकदी निकालकर खाली बैग फेंक गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें