गल्ला व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये की रकम लूट ली। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे घर वापस लौट रहे थे। गल्ला व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग आठ बजे एक व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। सोमवार को मामले में तहरीर लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोहवन निवासी राजू पुत्र हुसैनी गल्ला व्यापारी है। वह शनिवार रात लगभग 8 बजे रांची बांगर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास औरंगाबाद से पौने दो लाख रुपये लेकर गोकुल बैराज से होकर गांव आ रहा था। राजू ने रकम थैले में रख कर मोटरसाइकिल के हैंडल कर लटका रखी थी। चंद्रावली देवी मंदिर के पास पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने राजू की बाइक पर टंगे थैले को छीन लिया। इस दौरान राजू बाइक से नीचे गिर गया। उसके चोट आई हैं।
लुटेरे थैला लेकर भाग गए। पीड़ित द्वारा फोन पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश में जुट गई। पीड़ित राजू ने बताया कि 3 दिन बाद सोमवार की शाम थाना महावन में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ लूट का प्रार्थना पत्र लिया गया है। क्षेत्राधिकारी महावन भूषण वर्मा ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।