फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवंश की टक्कर से बाइक सवार भाजपा नेता के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। निराश्रित गोवंश ने नंदगांव रोड पर एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक भाजपा नेता की गाड़ी पर चालक था।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात एक गोवंश ने नंदगांव रोड पर बाइक सवार भाजपा नेता रघुवर सिंह तोमर के चालक कमला नगर निवासी पूरन सिंह सिनसिनवार (56 वर्ष) को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद पूरन बाइक को लेकर खड़े हो गए। उनके मुंह से खून आ रहा था। राहगीर उन्हें गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पूरन सिंह ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में कामां कस्बे के नगला बल्देव के मूल निवासी पूरन सिंह सिनसिनवार कमलानगर में कई दशकों से बड़े पुत्र मनोज के साथ रह रहे थे। मंगलवार को पैतृक गांव में पूरन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें