फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी से सोने की बाली का पैकेट उड़ा ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। खरौट गेट पर एक सराफा व्यवसायी की दुकान से बाइक सवार तीन युवक करीब सवा लाख रुपये कीमत की सोने की बाली का पैकेट उड़ा ले गए। पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरौट गेट पर बिंदल ज्वेलर्स की दुकान पर बृहस्पतिवार शाम को तीन युवक मास्क लगाकर आए और एक युवक ने सोने की बाली और दूसरे ने चांदी का मुकुट एवं तीसरे ने अन्य सामान दिखाने को कहा। इसी बीच एक युवक ने दुकानदार को बातों में उलझा कर करीब सवा लाख रुपये की सोने की बाली का पैकेट जबरन पैंट की पीछे की पॉकिट में रख लिया।
दुकानदार के बार-बार रोकने के बाद भी युवक अपने साथियों के साथ पैकेट को लेकर बाइक से फरार हो गए। पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। किसी ने सराफा व्यवसायी की दुकान से लूट की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिया। हालांकि व्यापारी ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सुबह से ही मौके की तलाश में थे
आसपास के लोगों ने बताया कि सराफा व्यवसायी की दुकान से सोने की बाली का पैकेट पार करके ले जाने वाले बदमाश सुबह से ही वहां घूम रहे थे। बदमाशों ने मौका मिलते ही व्यवसायी को अपना शिकार बना लिया।
चोरी की निकली बाइक
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सराफा व्यवसायी जिस बाइक से घटना को अंजाम देने आए थे, उस पर नंबर प्लेट फर्जी निकली। सीसी कैमरे में बाइक साफ दिखाई दे रही हैं। नंबर को जब पुलिस ने चैक किया तो बाइक पर गोरखपुर का नंबर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें