फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आलू बेच कर लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर कोल्ड में रखे आलू बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान की किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला चाहर निवासी खुशवंत (37) शुक्रवार की दोपहर बरारी कोल्ड स्टोर में रखे आलू बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह गांव बेरी के पास पहुंचे थे तभी उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक के पिता रामभजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें