फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। नौहझील-मांट मार्ग पर गांव छांहरी के निकट ईंटों से लदी ट्रॉली का टायर फट गया। इससे साइड में होकर निकल रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने टेंपो की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को लक्ष्मीनारायण उर्फ टुंडा निवासी सरकोरिया मांट की तरफ से बाइक द्वारा गांव जा रहा था। गांव छांहरी के निकट सुरीर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर फट गया। बाइक सवार लक्ष्मीनारायण चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने टेंपो की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें