फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो लोग किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया।
विज्ञापन

गांव अड्डा मल्हान निवासी 50 वर्षीय महेंद्र व अड्डा बाघर्रा निवासी चतर सिंह किसी काम से गांव अड्डा बाघर्रा से बाइक से नौहझील की तरफ जा रहे थे। मांट रोड़ पर डिग्री काॅलेज के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और चतर सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक दीपक नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। गमगीन माहौल में महेंद्र के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेंद्र ट्रैक्टर पर चालक के रुप में नौकरी करता था। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महेंद्र की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




घर में घुसकर वृद्ध को पीटा, केस दर्ज
मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव दरबे में पुरानी रंजिश को लेकर दबगों ने घर में घुसकर वृद्ध को पीट दिया। पीड़ित के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिश्चंद ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी विपिन, बबलू, शिशुपाल, जितेंद्र उर्फ कान्हा और अतुल के खिलाफ घर में घुसकर भाई बाबूलाल को पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें