फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, मासूम बेटी की हालत नाजुक; खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे थे

Sat, 19 Aug 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि मासूम बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग घर से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जाने को निकले थे। 
विज्ञापन
Mathura News: देवेंद्र सिंह और पुष्पा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में खाटूश्याम के दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार दंपति को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय बेटी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द के समीप बाइक सवार दंपति में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि, मासूम बेटी प्रिया घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायल प्रिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े...चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह (26) पुत्र सूरजपाल सिंह, उसकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। यह लोग शनिवार की सुबह आठ बजे बाइक से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। खबर पाकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें