फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भुवन की हैट्रिक और तनिष्क के शतक ने दिलाई शानदार जीत

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। एचआर क्रिकेट मैदान में चल रहे द्वितीय अंडर-19 एचआर क्रिकेट टूर्नामेंट में हरीश राघव क्रिकेट अकादमी ने बीसीएफ अकादमी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में भुवन अग्रवाल की हैट्रिक और तनिष्क तोमर की शतकीय पारी ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव रोहित सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीएफ अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य पचौरी ने सर्वाधिक 117 रन बनाए। हरीश राघव क्रिकेट अकादमी की ओर से भुवन अग्रवाल ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरीश राघव क्रिकेट अकादमी ने मात्र 21.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के सूत्रधार तनिष्क तोमर रहे, जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 158 रन की शानदार पारी खेली। तनिष्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग असलम खान और कर्मवीर ने की जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी वंश ने निभाई। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुल्तान सिंह, पीयूष राघव, बंसीलाल, विवेक, पवन, सूरज, नरेश और मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें