फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भोर में गिरिराज प्रभु की परिक्रमा करने पहुंचे संत प्रेमानंद

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर गिरिराज प्रभु की शिला का गंगाजल से अभिषेक कर पूजन करते संत प्र - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। संत प्रेमानंद महाराज शनिवार सुबह गिरिराज प्रभु की सप्तकोसीय (21 किलोमीटर की) परिक्रमा करने छटीकरा होते हुए राधाकुंड पहुंचे। करीब 7 किलोमीटर परिक्रमा करने पर थकान हुई तो वे वृंदावन लौट गए। इस दौरान परिक्रमा मार्ग राधे-राधे की गूंज से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

संत प्रेमानंद ने राधाकुंड से परिक्रमा की शुरुआत की। फिर क्या था बड़ी संख्या में भक्त भी उनकी परिक्रमा करने लगे। इस दौरान उन्होंने संत गया प्रसाद की समाधि स्थल के निकट गिरिराज प्रभु की शिला का गंगाजल से अभिषेक कर पूजन किया। करीब 7 किलोमीटर चलने के बाद बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गांव आन्यौर के गोविंद कुंड पहुंचने पर संत को थकावट होने लगी। ऐसे में वहीं से गाड़ी में बैठकर वृंदावन चले गए। परिक्रमा के दौरान भक्त मजीरा, ढोलक, मृदंग के बीच कीर्तन करते हुए चल रहे थे। परिक्रमा के दौरान उनके साथ पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें