फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी के बदलते दौर को डाककर्मियों ने सहजता से स्वीकारा : उपमन्यु

विज्ञापन
वृंदावन स्थित केशवधाम में भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोस्ट मास्टर जनरल आगर? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए पोस्ट मास्टर जनरल (आगरा) अंवेश उपमन्यु ने कहा कि आईटी के बदलते दौर को डाककर्मियों ने सहजता से स्वीकार किया है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। डिजीटल इंडिया के साथ कई योजनाओं में डाक विभाग सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केशवधाम में रविवार को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के समापन दिवस पर उन्होंने श्रमिक नेताओं की शंकाओं का समाधान किया। बीएसएनएल का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी बीआरएस ले रहे हैं। डाक विभाग ने चुनौतियों को सहज स्वीकार करते हुए अपने को नई तकनीकी के साथ तैयार किया है। उन्होंने विभाग की कई सफल और असफल योजनाओं पर चर्चा की। प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह, सहायक डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने भी संबंधित विषय पर विचार व्यक्त किए।
इस दौरान भारतीय डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष सिंह ने निजीकरण की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां से हमें रोजगार मिल रहा है, उसे बचाने के लिए भी हमें काम करना होगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनपी सिंह, सुगंधी मिश्रा, एमएस चंदेल, केके कार, केआर शर्मा, जेपीएस सिसौदिया, संजय टंडन, त्रिलोकी टंडन ने भी विचार व्यक्त किए। आभार भगवान सिंह कुशवाह ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें