मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार का 24वां शपथ ग्रहण समारोह सरस्वती कुंड स्थित होटल में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग भांगड़ा नाइट और प्रसिद्ध गायक दिलजीत सिंह जूनियर की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह में वर्ष 2026 के लिए मनोनीत अध्यक्ष दिलीप गर्ग, सचिव शोमित अग्रवाल एवं उनकी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान नवगठित टीम ने वर्ष 2026 में सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं निवर्तमान सचिव योगेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रितेश अग्रवाल (मन्नत ग्रुप) को अग्र परिवार भामाशाह सम्मान तथा धीरज गोयल को क्लब के सर्वोच्च सम्मान अग्र परिवारश्री सम्मान से नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ क्लब के संस्थापक अजय कांत गर्ग, दीपक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दिलीप गर्ग, शोमित अग्रवाल, संरक्षक सदस्य कपिल अग्रवाल मुकुट वाले सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
संस्थापक अजय कांत गर्ग ने नवीन अध्यक्ष दिलीप गर्ग एवं सचिव शोमित अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नवीन अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अभिषेक पूनम अग्रवाल, अशोक, राधा अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, सुनीता अग्रवाल, कृष्ण गोपाल, बबीता अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।