फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू की चेतावनी ब्लाक व विद्युत कार्यालय का होगा घेराव

Sat, 29 Aug 2020 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
बलदेव। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से भारतीय किसान यूनियन (भानू) पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ 10 सितंबर को प्रदर्शन करेगा। ब्लॉक व विद्युत कार्यालय का घेराव और यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, प्रदेश महासचिव रामवीर तोमर ने कहा कि अधीक्षण अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग व एसडीएम को किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, महामंत्री रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। अघोषित बिजली कटौती, नहर, बंबा की सिल्ट साफ न होना, यूरिया की किल्लत और मिट्टी खनन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


10 सितंबर को बलदेव ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ व विद्युत कार्यालय पर एसडीओ का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। जगदीश रावत, रीतिराम सिंह, हरिपाल प्रधान, रामगोपाल, साधु प्रधान, रामफल सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रकाश तोमर, मदन राघव, आनंद सिंह, सोनवीर तोमर, मुन्ना लाल, बंटी, भूपेंद्र, महेंद्र राजपूत, कुंतभोज, गुड्डा भंरगर, ओमप्रकाश भरंगर, रवि ठाकुर, त्रिलोकी नाथ, हरिपाल परिहार, खजान, संतोष पहलवान, शंकर राना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें