फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली समाज के लोग पहुंचे भजनकुटी, पीड़ितों की मदद की

Sun, 31 Jan 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारत नेपाली एकता समाज आगरा नगर समिति का दल रविवार को भजनकुटी पहुंचा। दोपहर करीब दो बजे यहां दल के लोगों ने भजनकुटी की वृद्ध माताओं, संतों और विद्यार्थियों को कंबल और खाद्य सामग्री बांटी और प्रशासन से भजनकुटी ढहाने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
विज्ञापन


समिति के आगरा शहर के अध्यक्ष रामबहादुर ने कहा कि पांच नवंबर की रात भूमाफियाओं ने भजनकुटी पर कब्जे की नियत से प्राचीन इमारत को ढहा दिया और संतों, माताओं और विद्यार्थियों को पीट कर घायल कर दिया था।

इस दौरान लापता हुए छह साधुओं और यहां से लूटी गईं बेशकीती ठाकुरजी की मूर्तियों आदि का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि नेपाली समाज भजनकुटी के पीड़ितों के साथ खड़ा है और पुलिस की लापरवाही की शिकायत केंद्र और प्रदेश सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


दल में आए केंद्रीय पार्षद धुर्वशाह, उपाध्यक्ष मनबहादुर पुन, उपसचिव लाखन परियार, कोषाध्यक्ष मिठ्ठू केसी, दीनानाथ थापा, प्रकाश शर्मा, देवीशाह, मीना जोशी, भूपेंद्र, सत्येंद्र आदि ने पीड़ितों से उनका हाल जाना। इस अवसर पर भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्णदेवाचार्य, साध्वी श्रीजी, महंत वृंदावनदास, महंत नवलकिशोरदास, महंत सनत कुमार, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें