फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगा सप्तमी पर हुई भजन संध्या

विज्ञापन
प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज में भजन गातीं महिलाएं।
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देवजी महाराज मे सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान महिला सभा के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गंगा सप्तमी पर महिलाओं द्वारा मां गंगा का अवतरण दिवस मनाया गया। उनकी छवि पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


भजनों की श्रृंखला में ऊषा गोस्वामी द्वारा मेरा सुखी रहे परिवार गंगा मैया कृपा करो, रेखा अग्रवाल द्वारा मेरे मन के मंदिर में मां गंगा बास तुम्हारा हो, उमा शर्मा द्वारा मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी भजन गाकर महिलाओं को नृत्य करने को मजबूर कर दिया। पूनम एवं प्रिय द्वारा पवित्र पावनी गंगा मैया जीवन का आधार है भजन गाया। इस मौके पर डॉ. जमुना शर्मा, बसंती देवी, माया, पूनम, प्रिया, अंजू, मीरा, अलका, राजकुमारी, कृष्ण गोपाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, बीएन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें