फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें...महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर बुरे फंसे, दाखिल हुआ वाद

Thu, 07 Aug 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा व्यासपीठ से महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है।  ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और वकीलों ने जताया आक्रोश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों पर दिए गए विवादित बयान पर उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब दो महिला अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल किया है। ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने युवतियों को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। उनके विरुद्ध पुलिस और महिला आयोग में शिकायत के साथ ही कई जगह प्रदर्शन भी हुए। वहीं बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की सदस्य प्रियदर्शिनी मिश्रा और सौम्या शुक्ला ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में उनके विरुद्ध वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने कथा प्रांगण में 25 वर्ष से कम उम्र की युवतियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उनके इस बयान से 20 से 26 वर्ष तक की अविवाहित रहने वाली युवतियों की व्यापक स्तर पर भावनाएं आहत हुई हैं। महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसीजेएम प्रथम की अदालत में कथावाचक के खिलाफ वाद दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें