फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवत गीता से मिलती निर्णय लेने की क्षमता: पद्मश्री डॉ. भाटिया

विज्ञापन
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह में पद्मश्री डॉ. मोहन स्वरुप भाटिया संबोधित क? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में रविवार को गीता फेस्ट 2019 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 1 से 17 दिसंबर तक आयोजित उत्सव में मथुरा जिले के 40 विद्यालयों सेे 2 हजार विद्यार्थियों ने भगवत गीता की 34 विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। भक्ति वेदांत गुरुकुल एवं इंटरनेशनल स्कूल स्पर्धाओं में गीता फेस्ट 2019 का ओवर ऑल विजेता बना।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. मोहन स्वरूप भाटिया, वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास एवं सह उपाध्यक्ष केवल्यापति दास द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पद्मश्री डॉ. मोहन स्वरूप भाटिया ने छात्रों को अपनी बचपन की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भगवत गीता का अध्ययन हमें प्रत्येक स्थिति में एक श्रेष्ठ निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। मंदिर के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास ने कहा कि भगवान कृष्ण की भक्ति का सबसे सरल मार्ग भगवत गीता का नियमित अध्ययन करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक गोविंद दत्त दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें