फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएवाई योजना के लाभार्थियों ने सीखी मकान की इजीनियिरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनके मकान बन चुके हैं, उनको विभाग की ओर से सिविल इंजीनियरों के माध्यम से मकान को सुरक्षित बनाए रखने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी प्रकार की बैठक बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान सुरक्षित रखने के तरीके बताए।
विज्ञापन

बैठक में करीब 50 लाभार्थी और इतने ही इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया। औरंगाबाद क्षेत्र के लाभार्थी पिंकी ,लता, स्वरूपीदेवी ,बनवारी और सुभाष आदि को मकान निर्माण के तरीके तथा मकान बनने के बाद उसे किस प्रकार से काफी दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है की जानकारी बीएसए इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अधिकारी अशोक कुमार साहू ने दी। रिटायर जिला विकास अधिकारी आर एस गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने कर संबंधी जानकारियां दीं।
परियोजना अधिकारी डूडा आर के कौशिक ने योजना की विस्तार से जानकारी दी और लाभार्थियों को तथा छात्रों को योजना के लाभ लेने के तरीके बताए। इस दौरान लाभार्थियों की एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। पीओ डूडा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने लाभार्थियों से सीधे तौर पर संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें