फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी के बाद बदला व्यवहार, बेटों ने माता-पिता पर किया अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेटों के अत्याचार से दुखी बुजुर्ग माताओं को अब सरकारी तंत्र की ढिलाई परेशान कर रही है। मंगलवार को राजीव भवन पहुंची दो बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि बेटों ने शादी होने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया है। पेंशन से गुजारा चल रहा था, लेकिन अब वह भी अटकी हुई है। इस हालात में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


धौली प्याऊ निवासी अशर्फी देवी स्टैंड के सहारे लड़खड़ाते हुए अकेले ही विभागीय कार्यालय पहुंची। संवाददाता ने जब पूछा कि इस हालत में वो अकेली क्यों आई तो बताया कि 20 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। तीन बेटे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। दो बेटे पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं। तीसरा बेटा पत्नी और बच्चों के साथ वृंदावन में रहता है। बेटे कई बार उससे मारपीट कर चुके हैं। घर से भी निकाल दिया है।

एक पड़ोसी की दया पर गुजर बसर हो रहा हैं। पति मदन लाल के साथ आई संपत्ति देवी ने बताया कि उनका एक ही बेटा है। रैपुरा जाट में पति द्वारा बनाया गया मकान है। 12 साल पहले बेटे की शादी की थी। बहू के आते ही बेटे का व्यवहार बदल गया। बहू अक्सर झगड़ा करने लगी। इस वजह से घर छोड़कर कीठम स्थित दीपदान बुजुर्ग आश्रम में पनाह ली है। पेंशन बंद हो जाने की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


आधार प्रमाणीकरण और एनपीसीआई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से लोगों की पेंशन रुकी है। प्रक्रिया जारी है। काम पूरा होते ही सभी की पेंशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नागेंद्र पाल सिंह , समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें