फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्टेशन पर भिखारी की माैत, झोले में मिले 91 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मृत मिले भिखारी के पास से 91 हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजे हैं।
विज्ञापन


जंक्शन पर संचालित स्टाल के संचालकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति प्रतिदिन यात्रियों से रुपये मांगकर गुजारा करता था लेकिन सोमवार को अचानक उसकी मौत हो गई। इस भिखारी के पास से काफी नोट मिले हैं। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के सामान की तलाशी ली तो सभी दंग रह गए। सामान से मिली एक पुरानी थैली से नोटों के बंडल और सिक्के मिले, जिन्हें जीआरपी के सिपाहियों ने गिना तो 91070 हजार रुपये थे।

जंक्शन के प्लेटफार्म पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि करीब 65 वर्षीय वृद्ध काफी दिन से प्लेटफार्म पर रहता था और यात्रियों से भीख मांगा करता था। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक के झोले से 91070 रुपये के अलावा वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक की एक विड्रोल पर्ची भी मिली है। पर्ची में सिर्फ खाता संख्या और अंग्रेजी में नाम हरिदास देवनाथ लिखा था। साथ ही एक की-पेड वाला मोबाइल फोन मिला है, जिसमें सिम नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विड्रोल पर्ची के आधार पर वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक से मृतक के घर के बारे में पता किया तो खाते पर पानीघाट दुर्गानगर का पता निकला। सिपाहियों ने पानीघाट पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें