फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत डीएम पहुंचे बांकेबिहारी की शरण में, बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं

Sat, 18 Jan 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नवागत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान कृष्ण की लीला स्थली में उन्हें सेवाकार्य करने का दोबारा अवसर प्राप्त हुआ है। 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में नवागत डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में नवागत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह शनिवार को पदभार ग्रहण करने से पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की विधिविधान से पूजा अर्चना कर दर्शन किए। सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। इनके स्थान पर चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है। नवागत डीएम ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह मथुरा में एमवीडीए में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान कृष्ण की लीला स्थली में उन्हें सेवाकार्य करने का दोबारा अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार विकास और स्वच्छता को लेकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें