फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएचसी में बेड फुल, सर्दी के साथ बुखार के आए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्तमान में बदलते मौसम में कभी धूप-छांव, तो कभी बारिश के कारण अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. राम गोपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को खांसी, जुकाम और सर्दी के साथ बुखार से पीड़ित 250 से अधिक मरीज आए हैं। उन्होंने बताया कि वैसे यह एक सामान्य प्रक्रिया है, क्योंकि मौसम परिवर्तन के दौरान इस प्रकार के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होती ही है, लेकिन इस समय अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से फुल हैं।

मरीजों की संख्या ज्यादा होने से कई बार एक बेड पर दो-दो मरीजों को भी डि्रप लगानी पड़ रही है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। वहीं मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे मौसम परिवर्तन के दौरान अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें