फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कदंब पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का आज होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित श्रीकृष्ण गोशाला से कदंब पथ योजना के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित योजना वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में प्रारंभ की गई थी जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हरियाली युक्त वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन


इस पहल के तहत पहले चरण में सैकड़ों कदंब वृक्ष लगाए गए थे और अब सौंदर्यीकरण के अगले चरण में 400 नए कदंब वृक्षों का रोपण किया जाएगा।मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम शास्त्री ने जानकारी दी कि यह योजना वृंदावन की आध्यात्मिक गरिमा को प्रकृति के सौंदर्य से जोड़ने का प्रयास है।

महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि पहले लगाए गए वृक्षों की सुरक्षा में आई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार लोहे के बजाय सीमेंटेड टीगार्ड लगाए जा रहे हैं ताकि पेड़ों की सुरक्षा पुख्ता हो सके। उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व में टीगार्ड चोरी करने और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। शुभारंभ समारोह में एडवोकेट अमित गौतम, दीनू पंडित, अंगद, आशीष चौहान समेत कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें