फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन ईसाई धर्म न अपनाने का विरोध करने पर स्वयंसेवक पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/मांट। धर्म परिवर्तन न करने पर संघ के स्वयंसेवक से मारपीट की गई। मामले ने तूल पकड़ा तो ईसाई संस्था के पदाधिकारी भाग खड़े हुए। पीड़ित संघ के पदाधिकारियों के संग थाना मांट पहुंचा और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला थाना मांट के नगला बरी का है। यहां पर हरिराम के घर पर ईसाई संस्था का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था। इस सत्संग में बच्चन सिंह भी पहुंचे। सत्संग में उपदेश चल रहे थे और प्रभु यीशु से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। बच्चन सिंह का आरोप है कि ईसाई संस्था के पदाधिकारियों ने धर्म परिवर्तन करने को कहा। संघ का स्वयंसेवक होने के नाते बच्चन सिंह ने विरोध करते हुए धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस बीच वहां उनकी पिटाई कर डाली। माहौल को बिगड़ता देख ईसाई संस्था के पदाधिकारी भाग खड़े हुए। बच्चन ने संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को बुलाकर धर्म परिवर्तन न करने पर मारपीट की बात कही। सभी एकत्रित होकर थाना मांट पहुंचे। बच्चन सिंह ने थाने में दी तहरीर में वासुदेव, हरिराम और पिंटू पर धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। इससे ग्रामीणों में उबाल है।
बिना अनुमति के चल रहा था लाउडस्पीकर
मथुरा/मांट। मांट के नगला बरी में हरिराम के घर चल रहे सत्संग में लाउड स्पीकर भी बिना अनुमति के चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार लाउड स्पीकर से छात्र - छात्राओं को व्यवधान हो रहा था। यह भी आरोप पीड़ित ने तहरीर में लगाया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर करेंगे जांच
मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन करा रही ईसाई संस्था की तलाश की जाएगी। - आलोक दुबे, सीओ मांट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें