फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोतीकुंज, चंदनवन जाएं तो जरा संभलकर

विज्ञापन
मोतीकुंज जाने वाले मोड़ पर कई दिनों से खुद पड़ा गहरा गड्ढा। 
विज्ञापन
मथुरा। शहर में जगह-जगह गैस, सीवर और पेयजल की पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं। मोतीकुंज एक्सटेंशन, चंदनवन क्षेत्र में गैस की पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क खोद दी गई है। इसकी मानक अनुरुप मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन से गैस का कनेक्शन देने के लिए घरों के बाहर चार से छह फीट गहरे गड्ढे खोदे थे। कार्य पूरा होने के बाद इन गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया। गड्ढों में मिट्टी को रोलर से बिना दबाए उन पर टाइल्स अव्यवस्थित ढंग से रख दिए जाने से मिट्टी बैठ गई और टाइल्स उनमें धंस गईं हैं। इससे वाहन चालकों में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी विनोद दिवाकर ने बताया कि हाईवे से मोतीकुंज जाने वाले मोड़ पर लगभग छह फीट गहरा गड्ढा चार दिनों से खुदा पड़ा है। न तो पाइपलाइन का कार्य पूरा हुआ है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। व्यवसायी मुकेश ने बताया कि उनकी दुकान के सामने खोदे गए गड्ढे को भर तो दिया लेकिन कार्य मानक अनुरूप नहीं होने से मिट्टी धंसने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें