फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना के सौंदर्यीकरण के लिए इंजीनियरों की टीम ने किया दौरा

विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में इंजीनियरों की टीम भ्रमण करती हुई। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। मुख्यमंत्री के लौटते ही बरसाना के सौंदर्यीकरण के लिए तीन विभागों के इंजीनियरों की टीम ने बरसाना का दौरा कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम किया।
विज्ञापन

सीवर लाइन से लेकर सौंदर्यीकरण के काम शीघ्र शुरू किए जाएंगे। बरसाना को तीर्थ स्थल का दर्जा मिलने के साथ यहां की लठामार होली को राजकीय मेला घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री ने लड्डू होली पर जनसभा को संबोधित करते हुए इशारों में विकास की घोषणा की थी।
कहा था कि कुछ दिन बाद में पुन: आऊंगा और ढेर सारे प्रोजेक्टों का उद्घाटन करूंगा। इसका असर बरसाना-नंदगांव की लठामार होली के समाप्त होते ही दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं नगर पंचायत के इंजीनियरों की टीम ने बरसाना का दौरा किया। उन्होंने सीवर लाइन बिछाने, रंगीली चौक, परिक्रमा मार्ग, मंदिर जाने के रास्तों का सौंदर्यीकरण करने के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें