फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। आगरा-दिल्ली हाईवे पर छटीकरा जल निगम के ट्यूबवेल के पास शुक्रवार की सुबह भगवत मीणा के सरसों के खेत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक का चेहरा नीला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

मृतक अधेड़ के शरीर पर सलेटी रंग की पैंट, हल्के सलेटी रंग की शर्ट और काले रंग की प्लास्टिक की चप्पल पैरों में थीं। जैंत पुलिस ने शव के पास से सल्फास की खाली शीशी और एक पानी से आधी भरी बोतल बरामद की है। चौकी प्रभारी नवीन ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। प्रथम दृष्टया अधेड़ ने सल्फास खाकर सुसाइड किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। मृतक की पहचान के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस और थानों पर फोटो भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें