कॉरिडोर के समर्थन का पत्र जिलाधिकारी को सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर वृंदावन में बनने जा रहे बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के पक्ष में धीरे-धीरे सर्व समाज के लोग आते जा रहे हैं। बार एसोसिएशन की छह जून को हुई कार्यकारिणी की बैठक में कॉरिडोर समर्थन का प्रस्ताव पास हुआ था। मंगलवार को बार पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी सीपी सिंह कॉरिडोर समर्थन का सहमति पत्र सौंपा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि 6 जून को बौहरे कन्हैया लाल सभागार में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बैठक में कॉरिडोर समर्थन के प्रस्ताव के समर्थन पर विचार किया। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने कॉरिडोर के समर्थन का प्रस्ताव किया। मंगलवार को जिलाधिकारी को इस संबंध में सहमति पत्र प्रदान किया है।
सहमति पत्र में बार ने स्पष्ट किया है कि कॉरिडोर निर्माण में वह हर तरह से सरकार के साथ है। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, मोदक कौशिक, राजकुमार लवानियां, सुरेंद्र शर्मा, ऑडिटर यशवंत सिंह, पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह, राधाचरण उपाध्याय, त्रिलोक चंद शर्मा, ठा. रामवीर सिंह, राजे गुर्जर, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद थे।