फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में 2630 अधिवक्ता डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के चुनाव में 2630 अधिवक्ता वोट डालेंगे। बार एसोसिएशन ने वोटर लिस्ट फाइनल कर दी है और इसे कार्यालय के सामने चस्पा भी कर दिया है। आपत्ति आने के बाद लिस्ट में सुधार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी सप्ताह में बार एसोसिएशन का चुनाव होना तय है। इसके लिए अधिवक्ताओं ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। विगत करीब एक सप्ताह पूर्व वोटर लिस्ट भी फाइनल कर दी गई है। जिसके आधार पर 2630 अधिवक्ताओं को वोटर के रूप में मान्य किया गया है। करीब 300 अधिवक्ताओं ने एक वर्ष पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया था। लिस्ट में अधिवक्ताओं की वोटर संख्या सहित रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया गया है।
दिग्गज भी जुटे
अध्यक्ष, सचिव या अन्य पदों पर रह चुके अधिवक्ता इस बार भी चुनाव मैदान में हैं और अपने लिए अपील करने में जुट गए हैं। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पर हर दिन लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। हालांकि किस पद के लिए कौन प्रत्याशी है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है परंतु मैसेज, पोस्टर आदि के जरिए चुनाव संबंधी तैयारियों से चुनाव का माहौल तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

- करीब एक सप्ताह पूर्व वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। चुनाव मार्च के आखिरी सप्ताह में होगा। तब तक यदि अधिवक्तागण इस पर आपत्ति दर्ज कराते हैं तो उस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। - विशाल सिंह, सचिव, बार एसोसिएशन मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें