फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौथे दिन रहे बैंक बंद, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
मांगों को लेकर  प्रदर्शन करते बैंककर्मी। 
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इससे सभी सरकारी बैंकों में काम ठप रहा। अंतिम शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस के बाद लोगों को मंगलवार को बैंक खुलने की उम्मीद थी। वह वहां पहुंचे पर बैंकबंदी के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हड़ताल की गई। बाग बहादुर पुलिस चौकी के निकट पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हड़ताली कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कंवीनर जगमोहन शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी संगठनों द्वारा की हड़ताल की समीक्षा की जाएगी। बताया कि जनपद में कुल 222 बैंक शाखाएं हैं। हड़ताल से लगभग 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी शाखाओं में लगभग 1435 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। इनमें भूपेंद्र सिंह, यतेंद्र गौतम, कपिल गौतम, जितेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, अनूप शर्मा, जीतू दिवाकर, जया कुमारी, अर्चना गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैंक में एंट्री और केवाई के लिए भरतपुर गेट से डैंपियर नगर आया हूं। यहां बैंक बंद हैं। आज की छुट्टी भी बेकार गई। कमल सिंह- ग्राहक, बैंक ऑफ बड़ौदा
-
मां को बैंक लेकर आया था। उनका जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए यहां आकर पता चला कि बैंक की हड़ताल है। पुष्पेंद्र सिंह- ग्राहक एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें