फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी के भक्त ध्यान दें: तत्काल प्रभाव से इन कार्यों पर लगी रोक, प्रसाद और फूल माला को लेकर नया आदेश

Thu, 15 Oct 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और फूलमाला फेंककर चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। मंदिर के आसपास बिकने वाले पेड़ों की गुणवत्ता जांचने और मिलावटी मिठाइयों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और फूलमाला फेंकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए मंदिर और उसके बाहर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। उधर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगने वाले सेंट्रल एसी लगाने से पहले जांच कमेटी मंदिर की क्षमता परखेगी। मंदिर में समय-समय पर चांदी के शेष शैया सहित विभिन्न प्रकार के सिंहासनों को लेकर जांच की रिपोर्ट एक माह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसे लेकर कमेटी सदस्य मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने विरोध दर्ज किया कहा कि यह परंपरा में शामिल नही है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

नगर के लक्ष्मण शहीर स्मारक में बुधवार शाम करीब सवा छह बजे शुरु हुई श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की गई। कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीबांकेबिहारी के भोग प्रसाद का मुद्दा उठा। इसमें श्रद्धालु पेड़े और फूल और तुलसी की माला को फेंक कर ठाकुरजी को अर्पित करते हैं, जिससे तुलसी की माला पैरों में आ रही है।

कमेटी ने मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और माला फेंकने पर रोक लगा दी है। कमेटी द्वारा जल्द जी मंदिर के सभी द्वारों पर सार्वजनिक नोटिस चस्पा किए जाएंगे। कमेटी ने मंदिर के बाहर दुकानों पर बिकने वाला नकली पेड़ों पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी जतिन कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में 106 पेड़ों के सैंपल लिए गए। इसमें 56 लोगों के पेड़े गुणवत्ता परक नहीं पाए गए। उनके विरुद्ध शिकायत की गई है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत पेड़े एक प्रतिष्ठान मिठाई की दुकान से आते हैं। इसमें मथुरा के बड़े मिठाई के प्रतिष्ठान के पेड़ों की भी जांच की जाए। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के आसपास मिलावटी मिठाई और पेड़ों पर पूरी तरह से रोक लगाइ्र जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग का निरंतर जांच करने को कहा है।

 

श्रीबांकेबिहारी मंदिर एयर कंडीशनिंग लगाने से पहले जांच टीम गठित
श्रीबांकेबिहारी मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एयर कंडीशनिंग किया जाएगा। इसके लिए मंदिर डेढ़ साल से अधिक पुराना होने के कारण एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में सेंट्रल एसी लगाने से इनकार नहीं किया, लेकिन इसे लेकर विशेषज्ञों की राय लेने को कहा है। इस पर समिति ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एवं सिविल इंजीनियर की टीम गठित की है। यह टीम मंदिर आकर सेंट्रल एसी से मंदिर को किसी तरह के नुकसान तो नहीं इसकी जांच कर कमेटी को रिपेार्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

यह समिति एएसआई के अधिकारियों से मिलकर जो भी जरुरत है उनको पूरा करेगी। इसके लिए जांच समिति को तीन हफ्ते का समय दिया है। इस रिपोर्ट को समिति की आगामी मीटिंग में रखा जाएगा। इस संयुक्त रिपेार्ट के बाद ही श्रद्धालु के आर्थिक सहयोग से मंदिर में सेंट्रल एसी लगाया जाएगा। इसके मंदिर में सेंट्रल एसी लगवाने के लिए श्रद्धालु तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें