फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम ठप, नकदी की मारामारी

Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों की छुट्टी थी। एटीएम बंद थे। जरूरतमंद लोग त्राहिमाम कर गए। पैसे निकालने की उम्मीद में एटीएम तक पहुंचे कई लोग तो ऐसे थे जो रो पड़े। जिसने जहां बता दिया वहीं एटीएम खोजते पहुंच गए। लेकिन किसी एटीएम से पैसे नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सभी बैंक बंद रहे। लेकिन दावा किया गया था कि एटीएम से पैसे की निकासी हो सकेगी। लोगबाग भी इसी उम्मीद में पहुंचे। होलीगेट पर स्थित एटीएम पर पहुंची संतोष तो उदास हो गईं। बोलीं, घर में पैसा नहीं है। बेटी ससुराल से आई है। घर पर मेहमान हैं कहां से खर्च चलाएंगे।

महोली रोड, 8:30 बजे
सेंट्रल बैंक के एटीएम के बाहर कतार लगी थी। यहां करीब 20 लोग लाइन में थे। उम्मीद थी कि थोड़े बहुत भी पैसे निकल आएंगे तो घर का खर्च चल जाएगा। लेकिन पैसे निकल ही नहीं सके।  
विज्ञापन


स्टेट बैंक चौराहा, 9:30 बजे
यहां विपिन कपूर अपनी पत्नी के साथ पैसे निकालने पहुंचे थे। बोले, दिल्ली जाना है लिहाजा पैसे निकालने आए हैं। इससे पहले पांच एटीएम वह चेक कर चुके थे। लेकिन यहां भी एक पैसा उन्हें नहीं मिला। 

जंक्शन रोड, पीएनबी,11 बजे
बड़ी लंबी लाइन लगी थी। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी मच रही थी। धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। लेकिन पैसा किसी को नहीं मिला। कभी नेटवर्क खराब बता देता तो कभी पता चलता कि कैश ही नहीं है।

होली गेट, दोपहर 1 बजे
होलीगेट पर दस एटीएम हैं। लोग कभी एक एटीएम पर कैश निकालने जाते तो कभी दूसरे पर। लेकिन सभी जगह निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला। परेशान लोग सारा दिन सिस्टम को कोसते रहे। 

कोतवाली रोड, दोपहर 2 बजे
यहां के एटीएम पर महिलाओं की कतार लगी थी। जब एटीएम से पैसे नहीं निकले तो महिलाओं ने गार्ड को आवाज लगाई। गार्ड ने थोड़ा देखा और कह दिया खराब है। कुछ लोग तो गार्ड से भिड़ने लगे थे। बाद में किसी तरह शांत हुए। 

मयूर विहार, शाम चार बजे
चंदनवन और कृष्णा नगर कालोनी के तमाम लोग एटीएम पर पैसे निकालने के लिए खड़े थे। करीब तीस लोगों की भीड़ रही होगी। यहां से केवल दो लोगों के ही पैसे निकल पाए थे। बाकी को वापस ही लौटना पड़ा।

सीनियर सिटीजन की लगेगी अलग से लाइन
बैंकों में नकदी जमा करने और एक्सचेंज के लिए लग रही लंबी लाइन और आम लोगों को हो रही परेशानियों के चलते जिलाधिकारी ने सोमवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित चेस्ट प्रबंधकों की बैठक ली। इस दौरान बताया गया कि ग्रामीण अंचल की कई शाखाओं में नकदी नहीं है। ग्रामीण खासे परेशान हैं, यहां लंबी लाइन भी लग रही है। इसके अलावा बैंकों में सीनियर सिटीजन की अलग से कतार नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने मंगलवार से सीनियर सिटीजन, नकदी जमा, निकालने और एक्सचेंज के लिए अलग-अलग कतार लगाने की बात कही। मंगलवार को कुछ नई करेंसी भी लोगों को वितरित की जाएगी। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद भी थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें