मथुरा। गोवर्धन में घटनास्थल पर जांच करते सीओ रविकांत पाराशर व बैंक कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। चोरों ने शनिवार की रात जतीपुरा मोड़ स्थित केनरा बैंक की छत काटकर चोरी की कोशिश की। रविवार की सुबह बैंककर्मियों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची। चोर केवल सीसीटीवी कैमरे ले गए हैं, जबकि कैश आदि सामान सुरक्षित है।
रविवार के चलते बैंक बंद होने पर सुबह बैंककर्मी सोमवार को होने वाली स्टाफ मीटिंग के कागजात लेने आए थे, तभी शाखा के निकट बैंक का एटीएम बंद मिलने पर उन्होंने छत पर जाकर केबल देखी तो बैंक की छत व लॉकर रूम की दीवार टूटी हुई थी। बैंककर्मी ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। सीओ रविकांत पाराशर एवं थानाध्यक्ष प्रदीप घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम फिंगर प्रिंट लेकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि बैंक शाखा में छत काटकर चोरी की कोशिश की गई है। बैंक का सामान, कैश आदि सब सुरक्षित है। चोर सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए हैं। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार ने चोरी के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।