फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली का त्योहार नजदीक है। चारों ओर लोग बाजारों से सामना खरीदने के लिए बैंक व एटीएम में लाइन लगा रहे हैं। लेकिन जिले की सबसे बड़ी सिंडिकेट बैंक में 550 करोड़ से अधिक का लेनदेन अटक गया है। पिछले तीन दिन से बैंक में कनेक्टिविटी न होने से हालात बिगड़ गए हैं। बैंक की 60 शाखाओं में पहुंच रहे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में सिंडीकेट बैंक की सबसे अधिक करीब 60 शाखाएं हैं। इनमें प्रतिदिन करीब 150 से 200 करोड़ का लेन-देन होता है। पिछले दिनों 11 अक्तूबर को सिंडिकेट के अधिकारियों ने बैंकों के समायोजन के चलते कंप्यूटर सिस्टम को अपग्रेड किया था। यह प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक अपनाई गई। इस दौरान एटीएम का प्रयोग नहीं किया जा सका। लेकिन, इसके बाद भी बैंक सिस्टम अपग्रेड नहीं हुआ। इससे सबसे अधिक कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है।
कनेक्टिविटी न होने से बैंक की सभी शाखाओं में लेन-देन नहीं हो पा रहा है। ग्राहक बैंकों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। सुबह से शाम तक बैंक में बैठने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। महानगर की अधिकांश शाखाओं से उपभोक्ताओं को मुख्य शाखा भेजा जा रहा है। इस स्थिति के चलते पिछले तीन दिन में सिंडिकेट बैंक में 550 करोड़ फंसा हुआ है। चेक भी फंसे हुए हैं। एलडीएम अनिल गुप्ता ने बताया कि कनेक्टिविटी आ रही है लेकिन लगातार नहीं चल पा रही है। उम्मीद है जल्द ही कनेक्टिविटी आने से लेनदेन नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें