बालेंदू ने सभी आरोपों को बताया निराधार
- फोटो : Amar Ujala
कहा, लोग हमें फंसाने के लिए अपना रहे हर तरह के हथकंडे
धार्मिक ग्रंथों को उपन्यास, काल्पनिक और मनोरंजन के साधन बताने और संत-संन्यासियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोपों से घिरे बालेंदू ने रविवार शाम सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि नास्तिक सम्मेलन को लेकर चल रहे विरोध के बहाने कुछ लोग उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी जर्मन की मूल निवासी पत्नी पर एक संस्था ने जो आरोप लगाया है उसका भी कोई आधार और साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने इसकी शिकायत जर्मन दूतावास में करते हुए मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रोजेक्ट अनुराग वृंदावन के सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और जाति सूचक शब्दों की घटना पूरी तरह काल्पनिक और झूठी है। उनका आरोप है कि हमें फंसाने के लिए अब लोग हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
वहीं प्रोजेक्ट अनुराग के पीआरओ मोहन सोनी ने कहा कि घटना हुई है और हम हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।