फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बनेगा बलदेव कट, सुगम होगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मास्टरप्लान तैयार किया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-120 पर बलदेव कट बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। कट बनने के बाद दाऊजी और गोकुल जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली-नोएडा और आगरा की ओर से आने वाले पर्यटकों को गोकुल या बलदेव जाने के लिए राया कट या फिर मथुरा के आंतरिक मार्गों का होकर गुजरना पड़ता है। इससे न केवल समय अधिक लगता है बल्कि यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित नया कट बनने के बाद वाहन सीधे गोकुल और बलदेव की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं का करीब 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कम हो जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को पत्र भेजकर इसकी प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। प्रस्ताव बनने के बाद यमुना प्राधिकरण इस कट की तकनीकी व्यवहार्यता और डिजाइन पर काम करेगा। डीएम ने बताया कि प्रस्ताव की तैयारी की जा रही है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

कट बनने के बाद पर्यटकों में होगी बढ़ोतरी
जिलाधिकारी ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि गोकुल और बलदेव ब्रज चौरासी कोस यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दाऊजी के दर्शन और गोकुल में यमुना पूजन सहित अन्य मंदिरों में दर्शन को आते हैं। कट बनने के बाद एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां धार्मिक पर्यटन में भारी उछाल आएगा और जाम की समस्या भी काफी हद तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें