फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 30 करोड़ से होगा बाजना-पिथौरा मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में बाजना से सद्दीकपुर होते हुए पिथौरा तक जाने वाले ग्रामीण मार्ग का अब चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की परियोजना बनाकर शासन में भेजी गई है। इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक द्वारा मांट क्षेत्र के बाजना-पिथौरा मार्ग की 13 किलोमीटर लंबी सड़क का 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं इसका सुदृढ़ीकरण कार्य भी कराया जाएगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी काफी बेहतर हो जाएगी। इसके निर्माण कार्य के लिए विभाग ने करीब 30 करोड़ रुपये की परियोजना बनाकर शासन को भेजी है। इसके स्वीकृत होते ही इसका कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
-
बाजना-पिथौरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसकी जल्द स्वीकृति की उम्मीद है। इसकी सड़क को 5.50 मीटर चौड़ा करने के साथ सुदृढ़ीकरण कर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें