मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पैंठ में दुकान की दीवार गिरने पर दुकानदार की आरोपियों ने पिटाई लगा दी। दुकान में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर काम करने वाले के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
गांव सिहोरा निवासी वीरेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बाइक मिस्त्री हैं। यमुना ब्रिज पैंठ में बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। 10 फरवरी की शाम करीब सात अचानक उसकी दुकान की दीवार गिर गई। इस पर वह दीवार की मरम्मत करा रहे थे, तभी वहां नरेंद्र, सतेंद्र, जितेंद्र निवासी गांव नगला कोल्हू चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली-गलौज देने लगे।
विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसकी दुकान पर काम करने वाले आकाश निवासी गांव डेंगरा, जमुनापार ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।प्रभारी निरीक्षक जमुनापार छोटे लाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।