फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैसे मिटाऊं औरंगजेब का कलंक?': बांकेबिहारी के दर्शन कर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- बन जाऊंगा ब्रजवासी

Sat, 21 Nov 2026 06:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा वे हिंदू और हिंदुस्तान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े।
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेचैनी है कि वे ठाकुरजी के भक्त बन गए हैं, लेकिन वे औरंगजेब के कलंक को कैसे मिटाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भाषा में त्रुटि हो सकती है, लेकिन भाव में कोई खोट नहीं है। उनका विरोध किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि हिंदुत्व एकता की बात करने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रुक्मिणी विहार स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में मीडिया व श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन की इस राह में जोखिम और जख्म बहुत हैं, और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हिंदू नहीं बचेगा, तो हिंदुस्तान कैसे बचेगा? यदि सनातनी एकजुट नहीं होंगे, तो हमारे मंदिर, देवालय और तीर्थ स्थल सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।

 

हिंदू और हिंदुस्तान के लिए करते रहेंगे कार्य
जातिगत भेदभाव को मिटाने का आह्वान करते हुए उन्होंने नारा दिया कि 'जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हैं हिंदू भाई-भाई।' उन्होंने कहा कि जो लोग इसके विरुद्ध बात करते हैं, वे केवल बहानों से विरोध कर रहे हैं। वे हिंदू और हिंदुस्तान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े।

 
विज्ञापन

बांकेबिहारी के दर्शन किए, कहा- जल्द बनूंगा ब्रजवासी
अपने वृंदावन प्रवास के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्रज के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही वे भी ब्रजवासी बनने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें