फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बगीची में खेल रहे बच्चों पर टूटी ऐसी आफत, मच गया शोर; तीन मासूम घायल

Mon, 03 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नौहझील कस्बे में बगीची में खेलने के दौरान जर्जर दीवार और गेट गिर गया। इसकी चपटे में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मथुाा। नौहझील में रविवार शाम को बगीची की गिरी दीवार। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील कस्बे में रविवार शाम को बगीची में खेल रहे बच्चों पर बगीची की जर्जर दीवार, गेट व गेट का लेंटर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 3 बच्चे घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नौहझील में मरहला रोड स्थित अजवार पोखर के समीप एक बगीची है। यहां दीवार,गेट व गेट के ऊपर लेंटर डाला गया था। काफी पुराना होने के कारण यह जर्जर हालत में था। रविवार शाम 4 बजे मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे बगीची में खेल रहे थे। तभी अचानक दीवार,गेट व लेंटर गिर गया। 

इसके नीचे दबकर ब्रजेश (5) पुत्र नरेंद्र, प्रांशु (4) व कान्हा (3) पुत्र संतोष घायल हो गए। बच्चों की चीख सुनकर लोग जुटे और बमुश्किल भारी गेट व लेंटर को हटाकर दब बच्चों को निकाला। आनन-फानन में क्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ब्रजेश व प्रांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें