फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: 'मन में डर...', साइना नेहवाल ने पूछा ये सवाल, संत प्रेमानंद ने बताया भय दूर करने का उपाय

Fri, 12 Sep 2025 12:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। इस दाैरान खिलाड़ी ने संत से मन के भय को दूरने का उपाय पूछा। बताया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंचीं साइना नेहवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल बृहस्पतिवार सुबह वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज पहुंचीं। सुबह छह बजे उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपने मन की बात साझा करते हुए साइना ने कहा कि उन्हें मंदिर आना अच्छा लगता है, लेकिन एक बड़ी हस्ती होने के कारण जब आयोजनों में आमंत्रण आता है, तो वे भविष्य को लेकर चिंतित हो जाती हैं।
विज्ञापन


 

साइना ने कहा जब लोग मुझे किसी इवेंट में बुलाते हैं, तो मेरे मन में डर बैठ जाता है कल क्या होगा? कार्यक्रम कैसा जाएगा? यह सोचकर भय का माहौल बन जाता है।

 

इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें नामजप का सुझाव देते हुए कहा कि सकारात्मकता का स्रोत ईश्वर का स्मरण है। उन्होंने कहा, 'जब तक हमारी दृष्टि अज्ञान से ग्रसित है, तब तक मन में चिंता, शोक और भय बना रहता है। इनसे छुटकारा पाने का सबसे सरल मार्ग भगवान का नामजप है। वर्तमान क्षण को ईश्वर के नाम में लगाकर हम न केवल अपने भूतकाल को शुद्ध कर सकते हैं, बल्कि भविष्य को भी संवार सकते हैं'।

 
विज्ञापन

संत ने आगे बताया कि हमारी बुद्धि जब मलिन होती है तो नकारात्मकता जन्म लेती है, लेकिन जब वह शुद्ध और सकारात्मक होती है तब सबसे बड़ी परेशानी में भी मन आनंदित रहता है। उन्होंने साइना को भरोसा दिलाया कि नियमित नामजप से उन्हें आत्मिक शांति और मानसिक स्थिरता मिलेगी।

ये भी पढ़ें-UP: आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट...उड़ गई दो दुकानों की छत, आसपास के हिल गए मकान; मंजर देख दहशत में आए लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें