फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली धड़ाम, शहर भर में त्राहिमाम-त्राहिमाम

Fri, 21 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। बुधवार की रात को तीन बड़े बिजलीघर फेल हो गए। वृंदावन बिजलीघर की मेन लाइट में फाल्ट था। गोकुल बिजलीघर से मथुरा को आने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। वहीं आगरा स्थित पीलीपोखर बिजलीघर में ट्रांसफार्मर की सीटी फुंकने से बड़ा इलाका प्रभावित रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार भले ही मथुरा को 23 घंटे बिजली देने के वादे कर रही है लेकिन हकीकत में तो संकट बढ़ता जा रहा है। अब तो दस घंटे भी बिजली मिल नहीं पा रही। बुधवार की रात को गोकुल बिजलीघर की मेन लाइन में फाल्ट आने से मसानी, कृष्णानगर, कैंट, बंगाली घाट, सिविल लाइंस और जयगुरुदेव आश्रम के पास का बिजलीघर ठप हो गया। पूरी रात बिजली बंद रही। 

गुरुवार की सुबह को फाल्ट ढूंढकर ठीक कर सप्लाई शुरू की ही गई थी कि तब तक आगरा में पीलोपोखर बिजलीघर में ट्रांसफार्मर की सीटी खराब हो गई। इससे सुबह सात बजे से मथुरा की सप्लाई बंद कर दी गई। दोपहर बाद बिजली मिली। वहीं मंडी रामदास में एक एमवीए के ट्रांसफार्मर में केबिल में आग लगने से दोपहर तक बिजली ठप रही। इन हालात में गुरुवार को शहर में दिनभर कटौती हुई। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की किल्लत ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। 
विज्ञापन


प्यासे रहे शहर के कई इलाके
बिजली संकट के चलते शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही। बिजली न होने से पानी की टंकियों को भरा नहीं जा सका। ऐसे में बंगालीघाट, सदरबाजार, विश्रामघाट, कृष्णानगर, मंडी इलाका, सौंख रोड, मंडी रामदास, सिविल लाइंस, होलीगेट क्षेत्र, तिलक नगर, बिरला मंदिर इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें