फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पिता रामवृक्ष को ढूंढकर लाए पुलिस

Fri, 21 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ramvriksha yadav mathura - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
विज्ञापन
रामवृक्ष यादव का बड़ा बेटा राजनारायण गुरुवार को मथुरा पहुंचा और कहा कि उसके पापा रामवृक्ष यादव को पुलिस ढूंढकर लाए। उसने कहा कि डीएनए का मिलान न होने से साफ है कि कोई बड़ा षड्यंत्र हुआ है।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव का बड़ा बेटा राजनारायण गुरुवार को मथुरा पहुंचा था। वह कचहरी में अपने अधिवक्ता से भी मिला और छोटे भाई विवेक की जमानत के बारे में जानकारी की। राजनारायण ने कहा कि वह पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। जरूरत पड़ने पर अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

पूछने पर उसने बताया कि वह तो अब पुलिस से कहेंगे कि उसके पिता को ढूंढकर लाए। क्योंकि अभी उसके पिता की मौत साबित नहीं हो रही है। जैसा पता चला कि है कि जो डीएनए लिया गया था उसका मिलान नहीं हुआ है। इससे साफ है कि पुलिस ने जिस शव का डीएनए लिया था वह उसके पिता का नहीं था।
विज्ञापन


राजनारायण ने इस पूरे मामले के लिए पुलिस और सरकार को दोषी ठहराया है। उसने कहा कि पुलिस ने जवाहर बाग में निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं। लाठियों से पीट-पीटकर लोगों को मार दिया गया है।

मेरा बेटा नाबालिग है
जवाहरबाग हिंसा में नामजद अमित गुप्ता की मां ममता गुप्ता भी मथुरा पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके नाबालिग बेटे को भी मुल्जिम बना दिया है। वह कोर्ट में बेटे की उम्र का प्रमाण पेश करेंगी। ममता गुप्ता अधिवक्ता एलके गौतम से बेटे के मुकदमे के संबंध में चर्चा करने आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें