फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंगबाड़ी केंद्र पर की दो महिलाओं की गोदभराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र पर दो महिलाओं की गोदभराई की। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय औरंगाबाद का दौरा किया। विद्यालय के जर्जर भवन को सही कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयोग अध्यक्ष ने जिला कारागार, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय बाल शिशु गृह और राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन



तंतूरा आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने दो महिलाओं की गोदभराई की रस्म की। वहां मौजूद महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वो प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय औरंगाबाद का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय के जर्जर भवन को देखने के बाद संबंधित अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कारागार मथुरा का भी निरीक्षण किया।

महिला कैदियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद वो जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे और पीकू वार्ड के साथ इमरजेंसी वार्ड का रख-रखाव देखा। राजकीय बाल शिशु गृह और राजकीय संप्रेषण गृह का भी दौरा किया। कलेक्ट्रेट में सभागार में बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने और सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें