फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाबरी मस्जिद हटाई, अब शाही ईदगाह की बारी...प्रवीण तोगड़िया ने दिया ये बयान, मुस्लिमों के लिए क्या कह दिया

Sun, 08 Dec 2024 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया संगठन के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को रोकना होगा।  

 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि बाबरी मस्जिद हटाई जा चुकी है। अब मथुरा के शाही ईदगाह की बारी है। प्रयागराज कुंभ में एक करोड़ लोगों के भोजन तथा 35 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पांच हजार वालंटियर सेवा में जुटेंगे। शनिवार को वह गोवर्धन के गांव भवनपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन



अभिनंदन समारोह में तोगड़िया ने मुस्लिमों पर हमला बोला। कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को रोकना होगा। इसके लिए एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। सरकार से बात चल रही है। हिंदू परिवारों के बीच घर-घर गांव-गांव जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अब तक दो लाख हिंदुओं को हनुमान चालीसा के लिए जागरूक कर चुके हैं। बोले कि सनातन बोर्ड का गठन आज नहीं तो कल तो होगा ही।

इससे पहले उन्होंने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी की पूजा अर्चना की। सेवायत पवन कौशिक ने पूजन कराया और प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व वे गांव भवनपुरा पहुंचे। यहां भूमि विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह व गोविंद रेजिडेंसी के चेयरमैन हरे कृष्ण चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही 2.75 लाख का चेक भी भेंट किया। 
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में एक लाख कंबल वितरण करने का काम किया जाएगा। यहां मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए छह हजार प्वाइंट पंडाल में लगाए जा रहे हैं। अन्य सभी व्यवस्थाएं करने पर भी फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भी हम बार बार आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें