फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ से व्यवस्थाएं चरमराईं

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। बाजार और गलियों में श्रद्धालुओं का इतना दबाव बन गया कि महिलाओं और बच्चों की चीखें निकल पड़ीं। वहीं बुजुर्गों को भीड़ से निकालना पड़ा।
विज्ञापन


मंदिर के एंट्री प्वाइंट से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण तक पहुंचने में करीब दो घंटे लग रहे थे, लेकिन अंदर पहुंचने के बाद भी धक्का-मुक्की और भीड़भाड़ के कारण आराम से दर्शन संभव नहीं हो सके।
सुबह दर्शन खुलने से पहले ही हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर पहुंच गई। पुलिस ने बैरियर लगाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन पीछे से लगातार श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता गया। बैरियर पर रुकने के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने पिलाया पानी
भीड़ के कारण सांस लेने और गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने पानी पिलाकर राहत देने की कोशिश की लेकिन भीड़ का दबाव इतना था कि महिलाओं और बच्चों की चीख तक निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें