मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार अग्रशक्ति ने राधा अष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान भजन और राधा कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया।
क्लब परिवार अग्रशक्ति की सदस्यों ने लीलाओं का मंचन किया। लोटस गार्डन में हुए कार्यक्रम में सदस्याओं ने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रशक्ति अध्यक्षा अंजना अग्रवाल, सचिव सोनल मित्तल ने राधाकृष्ण की छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कृष्ण राधा के रूप में शुचि अग्रवाल एवं चंचल अग्रवाल ने अपने मंचन से मन मोह लिया।
कार्यक्रम ने शुचि अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, राधा अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, सीमा गोयल, पारुल अग्रवाल, राखी अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, योगिता तायल, प्रीति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विनीता मित्तल, शालिनि गोयल, बबिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, गरिमा सिंघल, गुंजन अग्रवाल, नेहा गोयल, लवली गोयल आदि ने सहभागिता की।