फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसात ने बढ़ाई सर्दी, ठंडी हवाओं से कांपे लोग

विज्ञापन
मथुरा। बारिश में गुजरते वाहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार देर सायं अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। देर सायं सात बजे हुई बरसात से अचानक मौसम में गलन बढ़ गई और हवा चलने से लोग कांप गए। बरसात से किसानों को फसल में पानी लगाने से राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को ही बादल छाए रहने से अचानक धूप कमजोर होने लगी थी। अपराह्न तीन बजे से फिर अच्छी धूप खिली, लेकिन सायं को अचानक फिर मौसम करवट लेने लगा। सायं सात बजे अचानक बादल घिर आए और बरसात होने लगी। मथुरा शहर में 20 मिनट तक बरसात होती रही। वहीं राया, बलदेव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, महावन व आसपास के इलाकों में रिमझिम व रुक रुक कर बरसात होती रही।
बरसात के चलते शहर के होलीगेट, अंतापाड़ा, आर्य समाज रोड, चोबियापाड़ा, कोतवाली रोड, भैंस बहोरा, पुराना बस अड्डा सहित आसपास इलाके में जलभराव के हालात बन गए। जगह-जगह कीचड़ हो गई। लोगों को कीचड़ से गुजरना पड़ा। बरसात होने से किसानों को आलू, सरसों, गेहूं, जौ, मटर व सब्जी पालेज आदि की खेती को पानी लगाने से राहत मिली। इससे किसानों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार का कहना है कि इन दिनों हो रही बरसात से किसानों की फसल को राहत मिलेगी। सभी फसलों में अच्छी ग्रोथ होगी। सरसों में बाली मोटी आएगी और आलू की भी पैदावार बढ़ाने में सहायक होगी। बरसात होने से सर्दी बढ़ गई और हवा चलने से लोगों की कंपकंपी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें